PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी भारत की राजनीति में सबसे ज़्यादा नकारे गए व्यक्ति— देवेंद्र फडणवीस

11 मई 2026
साझा करें:
राहुल गांधी भारत की राजनीति में सबसे ज़्यादा नकारे गए व्यक्ति— देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadanvis I Narendra Modi I Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना, फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी को लेकर कहा— राहुल गांधी भारत की राजनीति में हैं सबसे ज़्यादा नकारे गए व्यक्ति, राहुल गांधी को हर किसी ने, हर एक राज्य में नकारा गया,  लोकतंत्र में जिसे लोग स्वीकार करते हैं वही होता है महत्वपूर्ण, हम नकारे गए राहुल गांधी को नहीं देते महत्व, देश खडा है मोदी जी के साथ,   देश खडा है मोदी जी के पीछे और मोदी जी को देता है बार-बार आशीर्वाद, बता दें बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल डीजल बचाने, सोना न खरीदने , विदेश यात्रा न करने, वर्क फॉर्म होम करने की जनता से की थी अपील, इस पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी ने कल सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करने को कहा, ये उपदेश नहीं - ये हैं नाकामी के सबूत, 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है- क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए, हर बार ज़िम्मेदारी डाल देते हैं जनता पर ताकि ख़ुद बच निकलें जवाबदेही से, देश चलाना अब कोम्प्रोमाइज्ड पीएम के बस की बात नहीं 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal