PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

वोटर लिस्ट में नाम कटने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग की प्रक्रिया को बताया सही

27 मई 2026
साझा करें:
वोटर लिस्ट में नाम कटने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग की प्रक्रिया को बताया सही

Voter List Revision: SC ने बरकरार रखा चुनाव आयोग का विशेषाधिकार

SC on Election Commission SIR: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, SIR की वैधता को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सुनाया एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा फैसला, सुपरमे कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के विशेषाधिकार पर लगाई अपनी मुहर, SC ने कहा- एसआईआर प्रक्रिया में नहीं है कोई खामी,  चुनाव आयोग ने अपनी शक्तियों का किया है इस्तेमाल, अपनी शक्तियों के बाहर नहीं,  पूरी प्रक्रिया को गैर-संवैधानिक करार नहीं दे सकते, सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने आज अपना फैसला सुनाया, इसके साथ ही कोर्ट ने कहा- हमारा मानना है कि SIR के दौरान जो कदम उठाए गए वह थे जरूरत के मुताबिक, वोटर पर खुद को साबित करने का बोझ डालने की दी गई दलील, हम इसे नहीं मानते, अगर कोई अपने पुराने निवास से अलग रह रहा है, तब भी वह पुरानी प्रक्रिया (SIR) से अलग नहीं हो जाता, उसका या परिवार का नाम (पुराने SIR में) होगा, SIR में नाम कटने को नियम विरुद्ध नहीं कहा जा सकता, सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा- चुनाव आयोग ने दस्तावेजों की विश्वसनीयता के आधार पर उन्हें अपनी लिस्ट में जगह दी, इसे मनमाना नहीं कहा जा सकता, यह नहीं कहा जा सकता कि SIR का मकसद सिर्फ लोगों को बाहर करना था


Voter List Supreme Court Decision, Election Commission SIR Process, मतदाता सूची सुप्रीम कोर्ट फैसला, ECI Special Intensive Revision. 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal