पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी लगातार एक्शन मोड में, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अवैध बांग्लादेशियों को दी कड़ी चेतावनी, आज कल्याणी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम अधिकारी ने अवैध बांग्लादेशियों को चेताते हुए कहा— जल्दी-जल्दी भागो, हम इन्हें जेल में रखकर इन्हें खिलाना नहीं चाहते, हमें अपना पैसा इन्हें जेल में रखकर खिलाने में क्यों करना चाहिए बर्बाद? हमने पुलिस से कह दिया है इन्हें सीधे बांग्लादेश भेजने को, बता दें इससे पहले सुवेंदु सरकार ने प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर उठाया था बहुत बड़ा कदम, सुवेंदु सरकार ने अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को उनके देश वापस भेजने के लिए विशेष 'होल्डिंग सेंटर' बनाने के निर्देश किए थे जारी, सुवेंदु सरकार की ओर से इस संबंध में पश्चिम बंगाल के सभी जिलाधिकारियों को लिखित निर्देश और गाइडलाइंस की गई थी जारी, बता दें कि बीजेपी ने इस साल हुए बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राज्य से अवैध प्रवासियों को निकालने का किया था वादा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक संबोधन में साफ तौर पर कहा था कि जिस तरह बीजेपी ने असम में घुसपैठ को पूरी तरह से किया खत्म, उसी तरह पार्टी बंगाल में भी अवैध घुसपैठ पूरी तरह से कर देगी खत्म
'जल्दी-जल्दी भागो...नहीं तो...'- जानें क्यों CM सुवेंदु ने मीडिया में दिया ये बयान?

Suvendu Adhikari I Narendra Modi I Amit Shah I Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Bangal Politalks I Bjp Bangal I Tmc









