अचानक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में लगे 3 PSO हटाए, क्या ओरण की लड़ाई बनी वजह?

Breaking News: शिव विधानसभा से विधायक रविंद्र सिंह भाटी को लेकर बड़ी खबर, विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में हुई कटौती, रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में लगे 3 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) को हटाया गया, अब उनकी सुरक्षा में केवल एक पीएसओ रहेगा तैनात, भाटी की सुरक्षा व्यवस्था में अचानक की गई कटौती ने राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, वही विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने इस मामले को लेकर कहा- उन्हें इस संबंध में सुरक्षाकर्मियों के माध्यम से सूचना मिली कि उन्हें वापस बुला लिया गया पुलिस लाइन, जब कारण पूछा गया तो बताया गया कि उनकी अतिरिक्त सुरक्षा हटा दी गई, इस पर उन्होंने शांत भाव से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ठीक है, जो भी निर्णय लिया गया है, वह प्रशासन का अधिकार है, इसके साथ ही विधायक भाटी ने कहा- ये ऑर्डर बैक डेट में जारी किए गए, इन राजनीतिक षड्यंत्रों से मेरे हौसलों को तोड़ नहीं सकते, बता दें विधायक रविंद्र सिंह भाटी लंबे समय से गोचर भूमि, ओरण संरक्षण और सोलर कंपनियों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को मजबूती और निरंतरता के साथ उठा रहे है, हाल ही में जयपुर में आयोजित ओरण संरक्षण आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जहां उन्होंने मंच से अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखी और इन मुद्दों पर स्पष्ट रुख अपनाया, वही अब उनकी सुरक्षा व्यवस्था में अचानक की गई कमी ने सियासी गलियारों में पैदा कर दी हलचल, इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे हैं, जिससे पूरे घटनाक्रम ने ले लिया राजनीतिक रंग

Ravindra singh bhati I Rajasthan I Rajasthan News I Rajasthan vidhansabha