कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता के आरोपों पर सीबीआई जांच के आदेश देने को आश्चर्यजनक बताते हुए दी कड़ी प्रतिक्रिया, दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR, कल इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने दिया आदेश, वही इस मामले को लेकर अशोक गहलोत ने कहा- इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश नागरिकता के बेबुनियाद आरोपों पर सीबीआई जांच के आदेश देना आश्चर्यजनक एवं न्यायपालिका द्वारा कार्यपालिका पर अनावश्यक बोझ डालने जैसा है, पूर्व में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जुलाई 2025 एवं सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा 2019 में ऐसी याचिकाओं को खारिज किया जा चुका है, इसके बावजूद अब सीबीआई जांच का आदेश देना समझ के परे है, राहुल गांधी के पिता और दादी ने इस देश को एक और अखंड रखने के लिए शहादत दी है, उनके परनाना ने 10 साल अंग्रेजों से लड़ते हुए जेलों में बिताए और अपनी पूरी संपत्ति अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में दान कर दी, स्वयं राहुल गांधी ने देश में बढ़ते तनाव को खत्म करने एवं प्यार, मोहब्बत और भाईचारा कायम करने के लिए पूरे भारत में पदयात्रा की, ऐसे शख्स के खिलाफ इस तरह की कार्यवाही बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है










