बंगाल में भीड़ द्वारा TMC नेताओं पर हमले की लगातार खबरें सामने आ रही है. शनिवार को तृणमूल कांग्रेस पार्टी के महासचिव और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर भीड़ ने हमला किया, जिसमें घायल हुए अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यह मामला थमा ही नहीं था कि ममता बनर्जी की पार्टी के एक और सांसद पर रविवार को भीड़ ने हमला कर दिया. हुगली के चंदीतला पुलिस स्टेशन के पास टीएमसी सांसद कल्यान बनर्जी को पब्लिक ने पीटा है.
भीड़ ने कल्याण बनर्जी पर पत्थर फेकें, जिससे उनके सिर पर चोट आई है. बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए कल्याण बनर्जी ज्ञापन देने चंदीतला पुलिस स्टेशन जा रहे थे. तभी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया, काले झंडे दिखाए और उन्हें 'चोर-चोर' कहकर नारेबाजी की. इस दौरान सांसद को धक्का-मुक्की और मारपीट का सामना करना पड़ा. इस हमले के बाद कल्याण बनर्जी को सिर में चोट लगी है. पत्थर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े. जवानों ने किसी तरह भीड़ के चुंगल से टीएमसी सांसद को बाहर निकाला.
हमले
के बाद कल्याण बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. उन्होंने कहा, 'मैं अकेला
आ रहा था. मेरे साथ कोई नहीं था. BJP के सदस्यों ने गाली-गलौज की और मेरे सिर पर ड्यूस
बॉल से मारा. मेरे सिर से खून बह रहा है. अब लोग तय करेंगे कि यह सही है या गलत कि
MPs को लगातार टारगेट किया जा रहा है.' सांसद बनर्जी के समर्थकों ने हमले को लेकर बीजेपी
पर आरोप लगाया है.
बता
दें कि शनिवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था. भीड़ ने उन पर अंडे और
पत्थर फेंके गए. अभिषेक बनर्जी को हेलमेट पहनाकर भीड़ से बचाकर निकाला गया. इसके बाद
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. टीएमसी ने इस हमले का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं
पर लगाया. हालांकि बीजेपी ने इस आरोप को खारिज किया है. अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को
हुए हमले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ
कर रही है. कांग्रेस ने भी बनर्जी पर हुए हमले की निंदा की है.











