PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

विधानसभा में जो नकारा, वो अब खुद मान लिया - बिजली ट्रिपिंग पर ऊर्जा मंत्री को टीकाराम जूली ने दिखाया आईना

31 मई 2026
साझा करें:
विधानसभा में जो नकारा, वो अब खुद मान लिया - बिजली ट्रिपिंग पर ऊर्जा मंत्री को टीकाराम जूली ने दिखाया आईना

महा-बिजली संकट पर टीकाराम जूली का वार: कहा- मंत्री जी को अपनी कॉलोनी की समस्या दिखी, जनता का क्या?

राजस्थान में गहराते बिजली संकट के बीच कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पर बोला बड़ा हमला, टीकाराम जूली ने तंज कसते हुए कहा कि 'देर से ही सही, लेकिन अब जाकर ऊर्जा मंत्री ने मान लिया है कि उनकी खुद की कॉलोनी में बार-बार बिजली ट्रिप हो रही है', जबकि विधानसभा में उन्होंने इस सच को सिरे से नकार दिया था, टीकाराम जूली ने कहा- अब तो ऊर्जा मंत्री जी ने भी मान लिया है कि उनकी कॉलोनी की लाइट बार-बार ट्रिप हो रही है, मैंने यह बात विधानसभा में भी उठाई थी, लेकिन उस समय ऊर्जा मंत्री जी ने इसे स्वीकार नहीं किया। प्रदेश में बिजली की भयंकर समस्या है, विशेष रूप से गांवों में बिजली बार-बार ट्रिप हो रही है,

इतना ही नहीं, विधानसभा की लाइट तक चली गई थी, एसएमएस अस्पताल सहित बड़े-बड़े अस्पतालों में भी बिजली गुल हो जाती है, खैर, अब मंत्री जी ने स्वयं स्वीकार कर लिया है कि उनकी कॉलोनी की बिजली भी बार-बार जा रही है, जूली ने आगे कहा- ऊर्जा मंत्री जी, आपकी कॉलोनी की समस्या तो आपको दिखाई दे रही है, लेकिन पूरे प्रदेश के लोग लगातार बिजली ट्रिपिंग से परेशान हैं, उस ओर मंत्री जी का ध्यान ही नहीं है, आप अपनी कमियों को पहचानिए और प्रदेशवासियों को बिजली की समस्या से जल्द से जल्द राहत दिलाइए 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal