क्लेम के करोड़ों रुपए दूसरी पत्नी पर खर्च करना बना हाईप्रोफाइल परिवार में कलह की वजह ?

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत जसवंत सिंह जसोल (Jaswant Singh Jasol) के घर में पारिवारिक कलह !, दिवंगत जसवंत सिंह के पुत्र पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह (Manvendra Singh Jasol) की दूसरी शादी की चर्चाएं, मीडिया और सोशल मीडिया पर मानवेंद्र सिंह की कथित दूसरी शादी और पारिवारिक कलह की बनी सुर्खियां, लड़की दूसरी जाति की होने से परिवार के विरोध की चर्चा, अब सोशल मीडिया पर पारिवारिक कलह एक नया पहलू भी आया सामने, मानवेंद्र सिंह पर पत्नी चित्रा सिंह के डेथ क्लेम के करोड़ों रुपए दूसरी पत्नी पर उड़ाने से भी परिवार में खासी नाराजगी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जसवंत सिंह के बेटे पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह और उनकी मां शीतल कंवर (Sheetal Kanwar) के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो, वीडियो में मां शीतल कंवर अपने बेटे मानवेंद्र को घर के भीतर आने से कर रही मना, पिछले कुछ दिनों से है मारवाड़ के गलियारों में मानवेंद्र सिंह की दूसरी शादी की चर्चाएं, वायरल वीडियो ने इन चर्चाओं को दी हवा, कथित दूसरी शादी से मानवेंद्र सिंह की मां के साथ भाई और उनके बेटे-बेटी भी खासे नाराज, कुछ दिन पहले ही धूमधाम से सम्पन्न हुई थी मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह की शादी, 30 जनवरी, 2024 को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे सड़क हादसे में हुई थी मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह (Chitra Singh) की मौत, पत्नी की मौत के क्लेम में मिले रुपयों में से करोड़ों रुपये कथित दूसरी पत्नी पर खर्च करने से भी परिवार में नाराजगी की है चर्चा, पुत्र के विवाह में भी कथित दूसरी पत्नी को लेकर पहुंचे थे मानवेंद्र सिंह- सूत्र, परिवार ने तब भी किया था विरोध, होली के दिन भी कथित दूसरी पत्नी को लेकर पहुंचे थे अपने जोधपुर स्थित आवास पर, जसोल परिवार ने दिवंगत जसवंत सिंह जसोल की पत्नी के नेतृत्व में परिवार ने लिया फैसला, जसोल परिवार में सामाजिक मर्यादाओं और मालानी की परंपराओं के खिलाफ नहीं होगा कुछ भी, पॉलिटॉक्स न्यूज नहीं करता सोशल मीडिया पर प्रचारित घटनाक्रम और तथ्यों की पुष्टि, किसी भी बात को लेकर पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह ने फिलहाल नहीं दिया कोई बयान

ये भी पढ़े : ‘ईंधन संकट वैश्विक समस्या…’- दीया कुमारी ने बताया क्या कर रही है सरकार ?