‘ईंधन संकट वैश्विक समस्या…’- दीया कुमारी ने बताया क्या कर रही है सरकार ?

LPG Crisis Jaipur । प्रदेश में LPG रसोई गैस सिलेंडर को लेकर डिप्टी सीएम दीया कुमारी (Diya kumari) का बयान, कहा- ये वैश्विक समस्या है, हमारी सरकार संवेदनशील है, सरकार की ओर से किये जा रहे है हरसंभव उपाय, सरकार का प्रयास LPG संकट से ना हो होटल इंडस्ट्री को कोई नुकसान और ना हो घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी , LPG संकट को लेकर कांग्रेस ने किया है 12-13 मार्च को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का ऐलान, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने कांग्रेस पदाधिकारियों को दिये हैं आमजन की समस्याएं पुरजोर तरीके से उठाने के निर्देश, राजधानी में घरेलू उपभोक्ताओं को 25 दिन के अंतराल पर मिल रही है LPG सिलेंडर बुकिंग करने की सुविधा, शादी-समारोहों के लिए भी नहीं मिल रहे कॉर्मशियल सिलेंडर, कांग्रेस LPG रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का भी कर रही है विरोध, गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाकर केन्द्र सरकार ने आमजन पर डाला महंगाई का बोझ, ईंधन संकट को लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में करेगी प्रदर्शन, खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी की भी मांग, इजरायल, अमेरिका-ईरान के मध्य हो रहे युद्ध के समय देश के हितों को संरक्षित करने में केन्द्र सरकार पर विफल रहने का भी लगाया आरोप

ये भी पढ़े : पूर्व सैनिकों के समर्थन में कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पायलट का सरकार पर कड़ा प्रहार, दिया ये बड़ा बयान