PoliTalks News
uttar-pradesh-vidhan-sabha-election

सपा ने Exit Polls को किया खारिज बताया भ्रामक, राजभर बोले- जब तक गिनवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं!

08 मार्च 2022
साझा करें:
सपा ने Exit Polls को किया खारिज बताया भ्रामक, राजभर बोले- जब तक गिनवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं!

Politalks.news/uttrapradesh. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार शाम कई न्यूज चैनल्स पर अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स सामने आए. लगभग सभी एग्जिट पोल्स का दावा है कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है तो सपा को एक बार फिर विपक्ष में बैठना पड़ेगा. एग्जिट पोल्स पर सपा के दिग्गज और सहयोगी पार्टियों के प्रमुख नेता भड़क गए हैं. RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि, ‘गठबंधन की सरकार बनेगी कोई संदेह नहीं है’. सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़े प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने एग्जिट पोल्स को भ्रामक बताया है. वहीं … Read more

Politalks.news/uttrapradesh. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार शाम कई न्यूज चैनल्स पर अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स सामने आए. लगभग सभी एग्जिट पोल्स का दावा है कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है तो सपा को एक बार फिर विपक्ष में बैठना पड़ेगा. एग्जिट पोल्स पर सपा के दिग्गज और सहयोगी पार्टियों के प्रमुख नेता भड़क गए हैं. RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि, ‘गठबंधन की सरकार बनेगी कोई संदेह नहीं है’. सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़े प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने एग्जिट पोल्स को भ्रामक बताया है. वहीं रामगोपाल यादव ने इन्हें मॉनिटर्ड बताया है. साथ ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर फोकस रखने की सलाह दी है. राजभर ने कहा कि, ‘जब तक गिनाई नहीं ढिलाई नहीं’.

सर्वे से अलग होंगे नतीजे- जयंत
एग्जिट पोल पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि, ‘ये एक राय है, मैं इससे सहमत नहीं हूं. जो उत्साह हमने देखा, परिवर्तन लाने के लिए एक निश्चय लोगों में था. मुझे लगता है सर्वे से अलग नतीजे होंगे. गठबंधन की सरकार बनेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है’.

यह भी पढ़ें- Exit Polls कहिन- UP में बाबा, पंजाब में झाड़ू, उत्तराखंड-गोवा में कांग्रेस भारी तो मणिपुर में कमल

आभासी, भ्रामक और अविश्वसनीय- शिवपाल
शिवपाल यादव ने मंगलवार सुबह एग्जिट पोल्स को खारिज करते हुए इन्हें भ्रामक और अविश्वसनीय बताया. यादव ने भरोसा जताया कि, ‘सपा गठबंधन पूर्ण बहुत से सरकार बनाने जा रहा है. शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए ट्वीट किया कि, ‘एग्जिट पोल्स द्वारा दिखाई जा रही तस्वीर आभासी, भ्रामक और अविश्वसनीय है. जनता इसके पीछे की मंशा को बहुत अच्छे से समझ रही है. समाजवादी गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा रहा है. प्रत्याशी व कार्यकर्ता मतगणना तक सतर्क व सक्रिय रहें. निश्चय ही सफलता आपकी राह देख रही है’.

उम्मीदवार और कार्यकर्ता सावधानी पूर्वक कराएं मतगणना- रामगोपाल
रामगोपाल यादव ने भी एग्जिट पोल्स को किया खारिज करते हुए कार्यकर्ताओं से मतगणना में सावधानी बरतने को कहा है. अखिलेश यादव के चाचा और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि, ‘एग्जिट पोल्स मॉनिटर्ड हैं. समाजवादी गठबंधन 300+ सीटें जीत रहा है. उम्मीदवार और कार्यकर्ता सावधानी पूर्वक मतगणना कराएं और 10 मार्च को विजय पताका फहराने के लिए तैयारी करें’.

यह भी पढ़ें- सियासी चर्चा: मोदी-योगी के नाम पर लड़ा गया UP का चुनाव, नहीं दिखाई दिए शाह, परिणाम पर टिकी नजरें

उत्तर प्रदेश की जनता का जनादेश, आ रहा सपा+सुभासपा गठबंधन- राजभर
वहीं सपा के सहयोगी सुभासपा के ओपी राजभर ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश की जनता का जनादेश, सपा+सुभासपा गठबंधन आ रही है. टेलीविजन पर ध्यान न दें… जब तक गिनवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं! EVM मशीन पर रहे हमेशा ध्यान’. आपको बता दें कि 2017 में भाजपा के साथ चुनाव लड़कर योगी सरकार में मंत्री रहे राजभर बाद में बगावत करके सपा गठबंधन में शामिल हो गए.

PoliTalks News - Authoritative News Portal