PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'तो मंत्री पद छोड़ जेल जाने को तैयार'- जानें किरोड़ी लाल मीणा ने क्यों दिया ये बयान?

08 जून 2026
साझा करें:
'तो मंत्री पद छोड़ जेल जाने को तैयार'- जानें किरोड़ी लाल मीणा ने क्यों दिया ये बयान?

Kirodi Lal Meena I Bhajan Lal Sharma I Rajasthan Politics I Rajasthan Bjp I Breaking News I

राजस्थान की राजनीति में गरमाया बीज घूसकांड, राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई को एसीबी द्वारा कथित रिश्वत प्रकरण में ट्रैप किए जाने के बाद गरमाई प्रदेश की राजनीति, इस घूसकांड को लेकर आज कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- उन्होंने मूंगफली बुवाई के सीजन को देखते हुए गोबिंदगढ़ और अनंतपुर क्षेत्र में नकली बीजों की रोकथाम के लिए चलाया था अभियान, चोमूं से लेकर सीकर तक कई स्थानों पर की गई कार्रवाई और किसी भी व्यक्ति को नहीं दी गई राहत, जिन संस्थानों पर हुई कार्रवाई, उनमें से कई आज भी हैं बंद, संभव है कुछ लोग उनके नाम का दुरुपयोग कर पैसे उगाही करते हों, लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ भी एसीबी को करनी चाहिए सख्त कार्रवाई, कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिलेगा, जिसने उनके नाम पर पैसे लेकर उन्हें पहुंचाया हो फायदा, यदि मेरे नाम पर 20-20 लाख रुपये लेने या किसी भी प्रकार की उगाही में मेरी तिल मात्र भी भूमिका हो जाए साबित, तो मैं तत्काल छोड़ दूंगा मंत्री पद और जेल जाने के लिए भी हूं तैयार, उन्होंने जीवनभर लड़ी है भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, इसलिए इस तरह के आरोप उन्हें नहीं हैं स्वीकार 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal