PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'सचिन पायलट को राहुल गांधी CM नहीं बनाना चाहते, गहलोत को बर्खास्त किया...'- आचार्य प्रमोद का बहुत बड़ा बयान

08 जून 2026
साझा करें:
'सचिन पायलट को राहुल गांधी CM नहीं बनाना चाहते, गहलोत को बर्खास्त किया...'- आचार्य प्रमोद का बहुत बड़ा बयान

'पायलट को कभी नहीं सौंपेंगे राजस्थान की कमान!' आचार्य प्रमोद के इस दावे से कांग्रेस खेमे में मचा हड़कंप!

राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के सचिन पायलट पर सियासी हमला बोलने के बाद अब बयानबाजी हुई तेज, गहलोत के बयान के बाद बीजेपी नेता और कांग्रेस के पूर्व नेता दे रहे है अलग-अलग प्रतिक्रियाएं, लंबे समय तक कांग्रेस में रह चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अशोक गहलोत पर किया तीखा पलटवार, इतना ही नहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस मामले को लेकर राहुल गांधी पर लगा दिए गंभीर आरोप, मीडिया से बात करते हुए आचर्य प्रमोद ने कहा- सचिन पायलट हुए हैं एक षड्यंत्र का शिकार, जो झगड़े की जड़ है, वो अशोक गहलोत नहीं हैं और दूसरे नेता नहीं हैं, झगड़े की असली जड़ दिल्ली में है, और झगड़े की इस बुनियाद में खुद राहुल गांधी हैं, जैसे पंजाब में अमरिंदर सिंह की बेइज्जती कराई नवजोत सिंह सिद्धू से और नवजोत सिंह सिद्धू की बेइज्जती कराई चन्नी से, तो पानी में आग लगाकर ये दूर खड़े हो जाते हैं, आचार्य प्रमोद ने आगे कहा- सचिन पायलट को सीएम नहीं बनाना था इसीलिए अशोक गहलोत को बनाया मोहरा, गहलोत सत्ता के लालची है, यह बात पक्की है कि धृतराष्ट्र जन्म से अंधे थे, लेकिन पुत्र मोह में धृतराष्ट्र जिस तरह से मानसिक रूप से अंधे हो गए थे, उसी तरह सत्ता के सिंहासन के स्वार्थ में अशोक गहलोत भी अंधे हो गए हैं, इतना ही नहीं आचार्य प्रमोद ने बड़ा दावा करते हुए कहा- राहुल गांधी और उनकी टीम, सचिन पायलट को नहीं बनाना चाहती थी सीएम,अभी भी नहीं चाहते हैं. अब अशोक गहलोत फिर बोलने लगे,  सवाल यह है कि जब सिद्धारमैया, अमरिंदर सिंह को हटाया जा सकता है तो अशोक गहलोत को क्यों नहीं? अगर गहलोत ने पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन किया तो उन्हें बर्खास्त क्यों नहीं किया गया? किया जा सकता था, तो यह एक बहुत बड़ी साजिश है जिसका शिकार सचिन पायलट हो रहे हैं,  मुझे लगता है कि सचिन पायलट को राजस्थान की कमान नहीं सौंपी जाएगी क्योंकि उनमें संभावनाएं हैं, जिस नेता ने संभावनाएं होगी, उसको राहुल गांधी कतई नहीं करते बर्दाश्त, वही अशोक गहलोत के बयान पर आचार्य प्रमोद ने एक्स पर किया है एक पोस्ट, देखें  

Screenshot - 2026-06-08T164332

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal