PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'शरद पवार हमारे साथ ही रहेंगे...'- NCP विलय की चर्चाओं के बीच संजय राउत का बड़ा बयान

29 सितंबर 2026
साझा करें:
'शरद पवार हमारे साथ ही रहेंगे...'- NCP विलय की चर्चाओं के बीच संजय राउत का बड़ा बयान

NCP के दोनों धड़ों के विलय की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, शरद पवार को लेकर कही ये बात

मुंबई की सियासत में NCP के दोनों धड़ों के संभावित विलय की अटकलों के बीच शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने दिया बड़ा बयान, NCP-SP प्रमुख शरद पवार के बयान का समर्थन करते हुए राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा- शरद पवार ने जो कहा है वो सही है, मैंने भी कहा था कि शरद पवार कहीं नहीं जाएंगे, शरद पवार INDIA गठबंधन और महाविकास अघाड़ी के एक प्रमुख स्तंभ हैं, वे हमारे साथ ही रहेंगे, अन्य बातें जो उनके परिवार की है, ये उनका निजी मामला है लेकिन उनका राजनीतिक निर्णय हमेशा से भाजपा और RSS के विरोध में रहा है, वही INDIA गठबंधन की बैठक पर संजय राउत ने कहा- ये बैठक बहुत महत्वपूर्ण है, हमें भी उसमें जाना था, उद्धव ठाकरे ने भी तैयारी की थी लेकिन आप जैसा जानते हैं कि दो दिनों में मुंबई में हमारा भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लेकर एक बहुत बड़ा आंदोलन है, हम उसकी तैयारी में जुटे हैं, उद्धव ठाकरे समेत हम सभी लोग 3 बजे के बाद INDIA गठबंधन की बैठक में, ऑनलाइन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे, कल शरद पवार ने कहा था कि मुझे बताया गया कि हमारे बारे में तरह-तरह की लगाई जा रही हैं अटकलें,  पार्टी अध्यक्ष के तौर पर मैं मानता हूं कि ऐसी बातें हो रही हैं, हालांकि हम किसी और के करीब नहीं जाएंगे। अगर आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी पार्टी में विलय कर लें


Sanjay Raut, Sharad Pawar, NCP Merger, NCP SP, Shiv Sena UBT, INDIA Alliance

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal