मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर बोले सचिन पायलट- ‘आने वाले समय में….’, जानें पूरी खबर
20 Jan 2026
कांग्रेस महासचिव और टोंक से विधायक सचिन पायलट का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री नहीं बनने पर सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बोले सचिन पायलट, जब पायलट से पूछा गया कि कांग्रेस में ऐसा क्यों संभव नहीं हो पा रहा कि आपको राजस्थान का सीएम बना दिया जाए? इस सवाल परतुरंत उन्होंने कहा- जिस कार्यकर्ता को हमारी पार्टी में जो जिम्मेदारी दी जाती है वो उसको पूरे मन से निभाता है, आने वाले समय में क्या होगा, ये वो नहीं जानते हैं, सचिन पायलट ने आगे कहा- फिलहाल मुझे महासचिव बनाया गया, हम लोगों पर अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी है जिस पर काम कर रहे हैं,बहुत कम उम्र में मुझे पार्टी ने दिया टिकट, मैं सांसद बन गया, मंत्री बना, प्रदेश अध्यक्ष रहा,मैं उप मुख्यमंत्री रहा, आज महासचिव हूं, मुझे पिछले 20-25 सालों में बहुत मौके पार्टी ने दिए, अब मेरी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को ताकत दूं, मैंने पूरी कोशिश की है कि जितना ज्यादा हो सके युवा लोगों को मौका दिया जाए