कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को अपने ही मंत्रालय की योजना के तहत करीब 99 लाख रुपये की सब्सिडी मिलने संबंधी मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए पायलट ने दी प्रतिक्रिया, केंद्र पर हमला करते हुए सचिन पायलट ने कहा- Indian Express में प्रकाशित खबर बेहद चौंकाने वाली है कि केंद्रीय कृषि मंत्री को उन्ही की मंत्रालय की योजना के तहत ₹99 लाख की सब्सिडी मिली है, जब केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री स्वयं NHB बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं, तो क्या यह मामला Conflict of Interest से जुड़ा हुआ नहीं है? वही सीएम मोहन यादव और उनके परिजनों से जुड़े कथित भूमि खरीद मामलों का भी सचिन पायलट ने किया ज़िक्र, पायलट ने कहा- इसी प्रकार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी और उनके परिजनों पर उज्जैन में बड़े पैमाने पर जमीन खरीद से जुड़े बेहद गंभीर सवाल उठ रहे हैं, यह मामला भी पारदर्शिता और निष्पक्षता पर बड़े प्रश्नचिह्न खड़े करता है, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्य सरकारों के मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों से जुड़े आरोप और उनकी संलिप्तता लगातार उजागर हो रहे हैं, लेकिन जवाबदेही तय नहीं की जा रही है, इन सभी मामलों की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, जिससे देश की जनता के सामने सच्चाई आए
भागीरथ चौधरी और मोहन यादव के मामलों पर सचिन पायलट का बड़ा हमला, सरकार से की ये मांग

भागीरथ चौधरी की सब्सिडी पर भड़के सचिन पायलट, बोले- हितों के टकराव की हो जांच









