शेयर बाजार में आज फिर धड़ाम, बाजार खुलते ही दिखी भारी गिरावट, सेंसेक्स में 1200 पॉइन्ट से ज्यादा और निफ्टी 50 में 300 पॉइन्ट से ज्यादा की गिरावट, कारोबार के अंतिम घंटों में हुई मामूली रिकवरी, एक ही दिन में निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ रुपये डूबे, टैरिफ को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की बयानबाजी से बढ़ी अनिश्चतता, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़े तनाव से मार्केट में बिकवाली का जोर, आईटी शेयरों में बड़ी बिकवाली से निकला बाजार का दम, आईटी शेयरों में 4.50% तक की गिरावट, अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की आशंका से बढ़ी घबराहट, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से बाजार में बिकवाली का दबाव, मंगलवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 1% बढ़कर 72 डॉलर प्रति बैरल से पार पहुंची, 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पहले आधिकारिक स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन पर टिकी निवेशकों की नजरें, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से टैरिफ के मुद्दे पर ट्रंप को लगा बड़ा झटका, अब डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पहले आधिकारिक स्टेट ऑफ द यूनियन में संबोधन पर तय हो सकती है आगे की दिशा
ये भी पढ़े : डोटासरा का सरकार पर हमला, प्रदेश में अपराधी हावी-कानून व्यवस्था ध्वस्त !










