Ashok Mittal Residence ED raid: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर पर ईडी ने मारा छापा, हाल ही में उन्हें बनाया गया था राज्यसभा का उपनेता, राज्यसभा में राघव चड्ढा को हटाकर बने थे डिप्टी लीडर, AAP राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके बेटे के गुरुग्राम, पंजाब, जालंधर समेत 8 से 9 ठिकानों पर ED की छापेमारी है जारी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फंड में गड़बड़ी का है आरोप, अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संचालक भी हैं, ईडी ने बुधवार सुबह करीबन 5:00 बजे अशोक मित्तल के जालंधर कैंट स्थित घर पर रेड की, सांसद अशोक मित्तल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रशंसनीय कार्य और समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं










