PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

री-पोलिंग ने बदला जयपुर नगर निगम का गणित, कांग्रेस 53 से बढ़कर 57 पर पहुंची

17 सितंबर 2026
साझा करें:
री-पोलिंग ने बदला जयपुर नगर निगम का गणित, कांग्रेस 53 से बढ़कर 57 पर पहुंची

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों का फाइनल रिजल्ट, री-पोलिंग के बाद कांग्रेस को 4 सीटों का फायदा

नगर निगम जयपुर के पूरे 150 वार्डों का आया परिणाम, चार वार्डों के 5 बूथों पर हुई री-पोलिंग के बाद कांग्रेस को चार सीटों का हुआ फायदा,  इन चारों वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत, री-पोलिंग के बाद हुई मतगणना में वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाशी, वार्ड नंबर 18 से वंदिता, वार्ड नंबर 25 से रेखा देवी और वार्ड नंबर 34 से सुरेश यादव विजयी रहे, इसके साथ ही जयपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 53 से बढ़कर हुई 57, जबकि बीजेपी के 78 पार्षद हैं और 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, दरअसल, 14 सितंबर को हुई मतगणना के दौरान इन चारों वार्डों के कुल 5 बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मशीनों में दर्ज वोटों की गिनती नहीं हो पाई थी, इसके बाद निर्वाचन आयोग ने संबंधित बूथों पर दोबारा मतदान कराने का लिया था फैसला, री-पोलिंग के बाद आज वोटों की गिनती पूरी होने के साथ ही जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों का चुनावी परिणाम अब आधिकारिक तौर पर हो गया पूरा 


जयपुर नगर निगम रिजल्ट, Jaipur Municipal Corporation Result, Jaipur Nagar Nigam Result 2026, जयपुर नगर निगम 150 वार्ड रिजल्ट, जयपुर निकाय चुनाव रिजल्ट, कांग्रेस जयपुर नगर निगम, बीजेपी जयपुर नगर निगम, री पोलिंग जयपुर, जयपुर री पोलिंग रिजल्ट, Jaipur Election Result, Jaipur Ward Result, Rajasthan Local Body Election Result

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal