राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के बाद बोर्ड गठन को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा- राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट हो रही है, मुख्यमंत्री कार्यालय से एक IAS अधिकारी कलेक्टरों और SDMs को धमका रहा है कि कैसे भी भाजपा का बोर्ड बनाएं, चेयरमैन और मेयर बनने के लिए भाजपा निर्दलीय और दूसरे दलों के पार्षदों को करोड़ों रुपए की रिश्वत बांट रही है, जो नहीं मानते उन्हें पुलिस भेजकर जबरन उठवाया जा रहा है, धमकाया जा रहा है, सोचिए, जो व्यक्ति करोड़ों रुपए खर्च कर मेयर-चेयरमैन बनेगा, वह जनता की सेवा करेगा या अपनी लगाई पूंजी वसूलने में जुटेगा? जितनी बड़ी रिश्वत उतनी ही बड़ी वसूली, और वह वसूली होगी जनता के लिए बनने वाली सड़कों, पट्टों, नालियों और हर छोटे-बड़े काम की फाइल से, अगले पांच साल जनता को अपने ही शहर में हर काम के लिए बड़ी रिश्वत देनी पड़ेगी, यह सिर्फ भाजपा की राजनीति नहीं, आपकी जेब पर सीधा डाका है, जनता को अब जागना होगा, वरना यह लूट आपके दरवाजे तक पहुंचनी तय है
अशोक गहलोत, Ashok Gehlot, Gehlot on BJP, राजस्थान राजनीति, Rajasthan Politics, नगर निकाय चुनाव, Rajasthan Local Body Election, मेयर चेयरमैन चुनाव, BJP Rajasthan, बीजेपी पर गहलोत का हमला, पार्षद खरीद फरोख्त, Jaipur Politics, Rajasthan News, Ashok Gehlot Statement









