PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, बोले- 25 साल की जनसेवा बनी राष्ट्रसेवा की यात्रा

17 सितंबर 2026
साझा करें:
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, बोले- 25 साल की जनसेवा बनी राष्ट्रसेवा की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन आज मनाया जा रहा है. देशभर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. CM भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए 25 साल की जनसेवा और राष्ट्रसेवा का जिक्र किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज देश के कई इलाकों में तरह तरह के प्रोग्राम आयोजित किये जा रहे हैं, बीजेपी और केंद्रीय मंत्रियों ने आज पीएम मोदी को उनकी पच्चीस साल की सार्वजनिक सेवा के लिए आशीर्वाद देने के लिए दीया जलाने का आह्वान किया, वही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी पीएम मोदी को दी बधाई, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- आज, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, इस मौके पर, राज्य की जनता की ओर से मैं प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, पूरा देश इस खास मौके को 'सेवा संकल्प अभियान' के तौर पर मना रहा है, 17 सितंबर हमारे लिए उस नेता के प्रति आभार व्यक्त करने का मौका है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया है, जनसेवा से 25 साल पहले शुरू हुआ एक संकल्प, अब राष्ट्र सेवा की यात्रा बन गया है, सेवा की यह यात्रा, जो उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के समय शुरू हुई थी, लगातार जारी है, प्रधानमंत्री का जन्मदिन जो विकसित भारत के निर्माता हैं और देश को नई दिशा में ले जा रहे हैं, एक ऐसा ही खास मौका है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास की गति को नई ऊर्जा मिली है; यह गांवों से लेकर शहरों तक और समाज के सबसे पिछड़े वर्गों तक पहुंची है, जन-कल्याणकारी योजनाओं ने लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं और वैश्विक मंच पर भारत का आत्मविश्वास लगातार मजबूत हुआ है,प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की आंतरिक सुरक्षा पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में युवाओं के हित में हमारी डबल-इंजन सरकार द्वारा उठाए गए कदमों ने सरकार के प्रति युवाओं का भरोसा मजबूत किया है 


PM Modi 76th Birthday, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन, नरेंद्र मोदी 76वां जन्मदिन, PM Modi Birthday, पीएम मोदी जन्मदिन 2026, CM Bhajanlal Sharma, भजनलाल शर्मा, PM Modi Birthday News, सेवा संकल्प अभियान, नरेंद्र मोदी जन्मदिन कार्यक्रम, PM Modi 76 Birthday Celebration, मोदी जन्मदिन राजस्थान

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal