रविंद्र सिंह भाटी ने देवली उनियारा की घटना को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें क्या कहा

ravindra singh bhati big statement
14 Nov 2024
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, नरेश मीणा के थप्पड़ कांड मामले में शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने दिया बड़ा बयान, कल देवली-उनियारा में उपचुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने SDM को मारा था थप्पड़, इसके बाद आज नरेश मीणा की हुई है गिरफ़्तारी, वही कल देर रात और गिरफ़्तारी के बाद टोंक में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई है झड़प, साथ ही पथराव, और गाड़ियां भी फूंकी; गई है, अब इस मामले में निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- वो इस पूरी घटना की करते हैं निंदा, कुछ ऐसे सिस्टम की ओर से लिए गए अपरिपक्व निर्णय, जिससे हुई है यह घटना, सिस्टम ने साजिश के तहत होने दी यह घटना, यह सिस्टम की विफलता करता है उजागर, रविंद्र सिंह भाटी ने आगे कहा- निर्दलीय चुनाव लड़ना नहीं है आसान काम, मजबूत लोग ही लड़ सकते हैं चुनाव, बहुत संघर्ष करना पड़ता है, आने वाले समय में ऐसे लोगों का सुनहरा होगा भविष्य यह भी पढ़े: सचिन पायलट, हनुमान बेनीवाल और किरोड़ी लाल मीणा को लेकर नरेश मीणा का बड़ा बयान यह भी पढ़े: नरेश मीणा द्वारा SDM को थप्पड़ मारने के मामले में बोले गहलोत, कहा- .समरावता की घटना मामूली नहीं…’