राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश की सियासत में देखने को मिली आज एक खास तस्वीर, प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा से शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने की मुलाकात, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न अहम मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा, मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर हुआ तेज, इस बैठक को लेकर कई तरह केलगाए जा रहे हैं सियासी कयास, हालांकि, दोनों नेताओं की ओर से मुलाकात के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं की गई साझा, ऐसे में यह बैठक केवल शिष्टाचार भेंट थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक रणनीति है, इसे लेकर चर्चाएं लगातार हैं जारी, इस मुलाकात ने राजस्थान की सियासत में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है, इस मुलकर को लेकर चर्चा यह भी है कि क्या अब बाडमेर की ओर रूख करेगी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की छापेमार यात्रा?
किरोड़ीलाल मीणा से मिले रविंद्र सिंह भाटी, क्या अब बाड़मेर में होगी किरोड़ी की छापेमार एंट्री?

शिष्टाचार भेंट या सियासी रणनीति? किरोड़ी-भाटी की बैठक पर सबकी नजर










