PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

CM भजनलाल को याद आया राहुल गांधी का आलू से सोना बनाने वाला बयान, कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

30 जून 2026
साझा करें:
CM भजनलाल को याद आया राहुल गांधी का आलू से सोना बनाने वाला बयान, कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

Bhajan Lal Sharma I Rahul Gandhi I Congress I Bjp I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Rajasthan Politics I Indian Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I

यमुना जल को लेकर बीते दिन राजस्थान-हरियाणा के बीच हुए एमओए के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज लौटे जयपुर, इस दौरान सीएम भजनलाल का जयपुर एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक कई जगह हुआ स्वागत, इस दौरान सीएम भजनलाल को गांधी सर्किल और रामबाग सर्किल पर हुए स्वागत के बीच उदबोधन के दौरान याद आया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आलू से सोना बनाने वाला बयान, इसके साथ ही सीएम भजनलाल ने कांग्रेस पर भी साधा जमकर निशाना, कहा- राहुल गांधी कहते हैं कि वो आलू से सोना बनाएंगे, लेकिन मैंने शेखावटी के लोगों से कहा था कि हम यह तो नहीं कर सकते लेकिन हम यमुना का पानी लेकर आएंगे, जिसके बाद हमारा किसान जरूर पैदा करेगा सोना, आज मैं देख रहा था कांग्रेस के लोगों के बयान, वे 5 दिन पहले कुछ और कह रहे थे, हमने कहा कि इसका जवाब हम तभी देंगे, जब हो जाएगा हमारा यह समझौता, लेकिन आज बदल गए हैं उनके सुर, शेखावाटी के लोग आज बैठे हैं मेरे सामने, कांग्रेस के लोगों ने शेखावाटी के साथ किया जितना अन्याय, उतना किसी ने नहीं किया, जब वोट का समय आता था तो ये कर देते थे शिलान्यास, यमुना के पानी के दिखाते थे ख्वाब, लेकिन इन्होंने आज तक इसे लेकर नहीं लिखा एक पत्र भी, कांग्रेस ने हमेशा परियोजनाओं को रोककर उन्हें अटकाने का किया काम, कांग्रेस ने केवल जनता को वोटों की खातिर लुभाने का किया काम, लंबे समय तक राजस्थान, हरियाणा और केन्द्र में थी कांग्रेस की सरकार, लेकिन कांग्रेस ने हमारे शेखावाटी और राजस्थान के लोगों के दर्द को कभी नहीं किया महसूस, कांग्रेस ने इस दिशा में एक भी कदम नहीं बढ़ाया आगे 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal