राजस्थान के 162 नगरीय निकायों में पहले चरण के लिए शुरू हुआ मतदान, सुबह 7 बजे से ही कई मतदान केंद्रों पर देखी जा रही लंबी लाइनें, आज शाम 6 बजे तक होगा मतदान, पहले चरण के मतदान वाले निकायों में मतदान से पहले ही 17 नगर पालिकाओं के 25, चार नगर परिषद के 6 और एक नगर निगम के 1 वार्ड में सदस्य निर्विरोध हो चुके हैं निर्वाचित, पहले चरण में 4 नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगर पालिकाओं में हो रहा मतदान, इस चरण में 162 नगरीय निकायों के 5,393 वार्डों में 20,623 प्रत्याशी हैं मैदान में, इस चरण में प्रदेश के 57,52,278 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, इस चरण में 162 निकायों के लिए 7,683 मतदान केंद्रो पर हो रहा मतदान, वहीं प्रदेश की शेष 147 नगरीय निकायों के लिए 11 सितंबर को होगा मतदान, जिसके प्रचार प्रसार का शोर थम जाएगा आज शाम 6 बजे, इसके बाद रैली और सभाओं पर रहेगी पूर्ण रोक, प्रत्याशी घर घर जाकर व्यक्तिगत कर सकेंगे मतदाताओं से संपर्क, बता दें दोनों चरणों की कुल 309 निकायों के 14 सितंबर को आएंगे नतीजे, इसके बाद चुने हुए पार्षद 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए करेगें मतदान, वहीं 22 सितंबर को होगा उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान
राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: 162 निकायों में वोटिंग शुरू, कई बूथों पर सुबह से लंबी कतारें

राजस्थान निकाय चुनाव: 162 नगरीय निकायों में पहले चरण का मतदान शुरू, 57 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट








