प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज शाम मुंबई में आयोजित होगा कार्यक्रम, पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले कार्यक्रम स्थल से दो लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों के पास पीएमओ का फर्जी आईडी कार्ड किया गया बरामद, पकड़े गए शख्स खुद को पीएमओ का अधिकारी होने का कर रहे थे दावा, पकड़े गए एक शख्स के पास से बरामद हुई बंदूक भी, मुंबई पुलिस ने BKC स्थित नीता अंबानी सांस्कृतिक केंद्र से लिया गया हिरासत में, गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति का नाम है रोहन पारेख जिसकी उम्र बताई जा रही 24 वर्ष, रोहन के पास प्रधानमंत्री कार्यालय का था फर्जी पहचान पत्र भी, सुरक्षा जांच के दौरान उसका पहचान पत्र पाया गया फर्जी, रोहन के साथ घूम रहा था एक अंगरक्षक भी जिसके पास पुलिस को मिली बंदूक, मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस पूरे मामले की कर रही है जांच, इन दोनों संदिग्धों का फर्जी पहचान पत्र और हथियार के साथ आने का क्या मकसद था, इसकी की जा रही है जांच, अब थोड़ी देर में दोनों को मुंबई के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट न्यायालय में किया जाएगा पेश
PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप! फर्जी PMO ID कार्ड और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध हिरासत में

Narendra Modi I Mumbai Police I








