प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बडोदरा में जेन-जी से किया संवाद, इस दौरान गुजरात और मध्य प्रदेश से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष को फूफाजी कहकर निशाना साधते हुए कहा— बीते बारह सालों में देश की काम करने की बदली है संस्कृति, इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर 2004 में शुरू हुआ था विचार, इन नौजवानों में से कई लोगों का जब जन्म भी नहीं हुआ होगा, 2006 में एक विशेष कंपनी बनाई गई काम करने के लिए, फिर 2014 तक फाइलें होती रही यहां से वहां, फाइल अटकती, लटकती और भटकती थी, 2014 में लोगों ने मुझे गुजरात से निकालकर भेज दिया दिल्ली, नौजवान सुन लीजिए 7-8 सालों में एक किलोमीटर फ्रेट कॉरिडोर पर नहीं हो पाया था काम, उनके हिसाब से देश चलाते तो आपके बाद भी तीन चार पीढ़ियां आतीं और नहीं हो पाता काम, 2014 के बाद इस धरती ने जो सिखाया था मुझे, आपके पास से जो सीख लेकर मैं पहुंचा था दिल्ली, हमने वहां पहुंचते ही इसे गति देने का काम किया प्रारंभ, अभी जो नाराज फूफा हैं, वो चिल्लाएंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा, ट्रक कहां जाएंगे? अब फूफा को मिल गया काम, यानी अब बड़ी मात्रा में सामान तेजी से देश के एक कोने से दूसरे कोने से पहुंच पाएगा, फ्रेट कॉरिडोर के साथ-साथ अब भारत में रेल वहां भी पहुंच रही है जहां नहीं पहुंची थी इतने दशकों तक, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के आदिवासी भी परियोजना के द्वारा जुड़ रहे हैं रेल से, पहले की सरकार में बजट में 1-2 ट्रेनों की होती थी घोषणा और उसके भी साल भर पीटे जाते थे ढोल जबकि आज देश में साल भर एक के बाद एक चलाई जा रही हैं नई ट्रेनें, आज यहां से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की आखिरी कड़ियां भी जुड़ गई, आज 2800 किलोमीटर से अधिक का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट हो गया पूरा, ये 21वीं सदी के भारत के लिए संपन्न हुआ है बहुत ऐतिहासिक कार्य, पीएम मोदी ने बिना राहुल गांधी का नाम लिए निशाना साधते हुए कहा— झूठ की गूंज से भरमाने वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे, लेकिन भारत का नौजवान चलता है सच की हुंकार के साथ
PM मोदी ने वडोदरा में GEN-Z से किया संवाद, विपक्ष को बताया नाराज फूफा

Narendra Modi I Rahul Gandhi I Mallikarjun Kharge I Modi Sarkar I Modi Government I Congress I Modi In Gujrat I Political News I Politalks News I Breaking News I








