राजस्थान के 162 नगरीय निकायों में पहले चरण का कल बुधवार को होगा मतदान, कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, पहले चरण के मतदान के लिए मतदान केंद्रों की कंट्रोलिंग लेने के लिए आज ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, पहले चरण के मतदान वाले निकायों में मतदान से पहले ही 17 नगर पालिकाओं के 25, चार नगर परिषद के 6 और एक नगर निगम के 1 वार्ड में सदस्य निर्विरोध हो चुके हैं निर्वाचित, पहले चरण में 4 नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगर पालिकाओं में होगा मतदान, इस चरण में 162 नगरीय निकायों के 5,393 वार्डों में 20,623 प्रत्याशी हैं मैदान में, इस चरण में 57,52,278 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, इस चरण में 162 निकायों के लिए 7,683 मतदान केंद्रो पर होगा मतदान, वहीं प्रदेश की शेष 147 नगरीय निकायों के लिए 11 सितंबर को होगा मतदान, दोनों चरणों की कुल 309 निकायों के 14 सितंबर को आएंगे नतीजे, इसके बाद चुने हुए पार्षद 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए करेगें मतदान, वहीं 22 सितंबर को होगा उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान
राजस्थान निकाय चुनाव: 162 निकायों में कल मतदान, 5,393 वार्डों में 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

Rajasthan Nikay Chunav 2026: 162 नगरीय निकायों में पहले चरण का मतदान कल, 57.52 लाख मतदाता करेंगे वोट








