PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

‘गलती से जीता दिया तो हिजड़ा वार्ड हो जाएगा’- मीनू किन्नर पर परसादी मीणा के बयान से विवाद

08 सितंबर 2026
साझा करें:
‘गलती से जीता दिया तो हिजड़ा वार्ड हो जाएगा’- मीनू किन्नर पर परसादी मीणा के बयान से विवाद

  1. लालसोट चुनाव में विवादित बयान से सियासत गरम, मीनू किन्नर को लेकर क्या बोल गए परसादी मीणा?

राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, लालसोट में कांग्रेस के पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा ने BJP प्रत्याशी मीनू किन्नर को लेकर दिया विवादित बयान, दौसा जिले की लालसोट नगर परिषद में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा ने वार्ड 34 से बीजेपी प्रत्याशी मीनू किन्नर को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान, कहा- बीजेपी को कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो एक किन्नर को ले आए, उनका काम तो सेवा करना है, अगर तुम लोगों ने गलती से इसे जीता दिया तो तुम्हारे वार्ड का नाम “हिजड़ा वार्ड” हो जाएगा,  ये लालसोट में कलंक हो जाएगा, वही अब बीजेपी प्रत्याशी मीनू किन्नर ने परसादी मीणा के विवादित बयान पर दी प्रतिक्रिया, मीनू किन्नर ने जवाब में रोते हुए कहा- हम भी इंसान हैं, आप हमारे मां-बाप जैसे, किन्नर पैदा होने में मेरा क्या कसूर, चुनाव लड़ना सबका हक, बता दें वार्ड 34 से भाजपा प्रत्याशी है मीनू किन्नर, जिले के इतिहास में पहली किन्नर प्रत्याशी है मीनू, अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, हालाँकि पॉलिटॉक्स न्यूज़ नहीं करता इस वायरल वीडियो की पुष्टि 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal