मानेसर कांड को लेकर फिर भड़के गहलोत, डीडवाना में दिया ये बड़ा बयान, देखें वीडियो

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को फिर याद आया मानेसर कांड, आज डीडवाना में बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अशोक गहलोत ने दिया बयान, अशोक गहलोत ने कहा- जब हमारी सरकार संकट में थी, तब अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने हमारे विधायकों को भड़काकर मानेसर ले गए, 34 दिनों तक भुक्ते हम लोग, ये बार-बार मदन राठौड़ और सीएम भजनलाल बोलते है कि होटलों में रही हमारी सरकार, आरव होटलों में तुम्हारे कुकर्मों से रही थी सरकार, गहलोत ने आगे कहा- तुम लोगों ने बर्बाद किया, करोड़ों रूपए खर्च किये हमारी सरकार गिराने में, मध्यप्रदेश की सरकार गिर गई, कर्नाटक की गिर गई, महाराष्ट्र की सरकार गिर गई, सिर्फ राजस्थान की सरकार नहीं गिरी आपके आशीर्वाद से, विधायक मेरे साथ रहे, उनके विश्वास था मेरे प्रति, उस समय चेतन डूडी और 2-4 अन्य नेताओं ने बड़ी होशियारी से राजनीति की और मेरी सरकार को बचाया, वही अब अशोक गहलोत के इस बयान की हो रही है चर्चा, अशोक गहलोत ऐसी ही कोई बयान नहीं देते है, उनके हर बयान के पीछे होता है कोई बड़ा कारण, अब देखना यह होगा कि गहलोत के इस बयान पर बीजेपी नेताओं की क्या आती है प्रतिक्रिया