कांग्रेस पार्टी से जुडी बड़ी खबर, संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले दिल्ली में कांग्रेस की हुई बड़ी बैठक, इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, शशि थरूर, KC वेणुगोपाल, जयराम रमेश समेत कई नेता रहे मौजूद, संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से हो रहा शुरू, संसद सत्र की शुरुआत से पहले आज हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में संसद सत्र के लिए विपक्ष के एजेंडे पर किया गया मंथन, वही बैठक के बाद जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए कहा- सोनिया गांधी की अध्यक्षता में करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक, जो विधेयक इस मानसून सत्र में आने की संभावना है हमें औपचारिक तौर से नहीं है कुछ जानकारी,19 तारीख को बुलाई गई है सर्वदलीय बैठक, जहां औपचारिक तौर से हमें वो जानकारी मिलेगा, लेकिन हम जो अनुमान कर रहे हैं कि जो विधेयक आ सकता है उस पर काफी लंबी चर्चा हुई, जो सुनने को मिला है परिसीमन विधेयक जो 17 अप्रैल को सरकार को दो तिहाई बहुमत नहीं मिला और काफी भारी हार सरकार की हुई, इस विधेयक को वो वापस लाना चाहते हैं उस पर चर्चा हुई, हम परिसीमन विधेयक का पूरा विरोध करेंगे और करते रहेंगे, संविधान संसोधन विधेयक का भी हम विरोध करेंगे, इसके अलावा एक देश एक चुनाव पर भी चर्चा हुआ है, FCRA बिल आने की संभावना है इसका भी हम विरोध करेंगे
मानसून सत्र से पहले राहुल-सोनिया-खरगे की बैठक, परिसीमन विधेयक के विरोध पर बनी रणनीति

कांग्रेस की बड़ी बैठक के बाद बोले जयराम रमेश, कहा- परिसीमन और संविधान संशोधन विधेयक का करेंगे विरोध










