PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'राजस्थान में असली मुख्यमंत्री कौन?'-नेताओं की फिसलती जुबान पर हनुमान बेनीवाल का तीखा तंज

16 जुलाई 2026
साझा करें:
'राजस्थान में असली मुख्यमंत्री कौन?'-नेताओं की फिसलती जुबान पर हनुमान बेनीवाल का तीखा तंज

Hanuman Beniwal I Rajasthan I Bhajanlal Sharma I Breaking News I RLP 

नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान, राजस्थान में नेताओं की जुबान फिसलने के हालिया मामलों पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बड़ा बयान देकर सियासी हलचल की तेज,  बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को 'मुख्यमंत्री' कहने, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा सीएम भजनलाल को 'पूर्व मुख्यमंत्री' बताने और अब विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा अशोक गहलोत को 'मुख्यमंत्री' संबोधित करने पर बोला तीखा हमला,  उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह केवल 'स्लीप ऑफ टंग' है या सत्ता और व्यवस्था के भीतर चल रहा कोई बड़ा खेल है? सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- संयोग ,प्रयोग ,विरोध या स्लीप ऑफ टंग ? राजस्थान में इन दिनों संबोधनों की राजनीति कुछ ज़्यादा ही चर्चा में है, पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी को "मुख्यमंत्री" कह दिया, फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को "पूर्व मुख्यमंत्री" कहकर संबोधित कर दिया, और आज विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को "मुख्यमंत्री" कह दिया, अब सवाल यह है कि यह केवल संयोग है या फिर सत्ता और व्यवस्था के भीतर चल रहा कोई प्रयोग? कहीं ऐसा तो नहीं कि जुबान वही सच बोल रही है, जिसे राजनीति छिपाने की कोशिश कर रही है! राजस्थान की जनता भी सोच रही है कि आखिर प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन है और सरकार किसके भरोसे चल रही है?

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal