राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना, आज जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के सवाल पर डोटासरा ने कहा- देश में चल रहा है अघोषित आपातकाल, भाजपा देश में आपातकाल की बात करती है लेकिन वो आपातकाल था संविधान के दायरे में, इंदिरा गांधी ने उसका किया था उपयोग, लेकिन बाद में उसके लिए मांगी थी माफी और कहा था कि मुझसे हुई है गलती, लेकिन आज देश में पूरी तरीके से है अघोषित आपातकाल, मर्जी आए जिसकी सुनेंगे, जिसकी नहीं सुनेंगे, सरकारों को तोड़ेंगे और गिराएंगे, विधायक और सांसदों की करेंगे खरीद फरोख्त, स्पष्ट बहुमत नहीं होने वाली पार्टी आज दो तिहाई बहुमत की तरफ कैसे बढ़ रही है? देश में विधायकों और सांसदों की खरीद फरोख्त रोकने के लिए लाया गया था दल बदल कानून लेकिन यह सरकार उस कानून की उड़ा रही है धज्जियां, यह देश के लिए है दुर्भाग्यपूर्ण, वहीं राजस्थान की भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- यह सरकार नहीं करवा रही है पंचायत और निकाय चुनाव, इसके लिए हम कोर्ट में भी लड़ रहे हैं लड़ाई, जब भी होंगे चुनाव तो हम दिखा देंगे की इस सरकार ने ढाई साल के शासन में प्रदेश में नहीं किया है कुछ भी, केवल हो रहा है नामकरण, भजनलाल शर्मा घूम रहे हैं भागीरथ बनकर लेकिन इससे होने वाला कुछ नहीं है क्योंकि पानी की एक बूंद भी नहीं आ रही, खुद के पोस्टर लगवाने से प्रदेश का नहीं हो सकता विकास, केवल 2047 की बात करके भाजपा जनता के साथ नहीं कर सकती है अन्याय, इसके साथ ही डोटासरा ने मोदी सरकार पर ओबीसी वर्ग के अधिकारों पर कुठाराघात करने का लगाया आरोप
देश में अघोषित आपातकाल, विधायकों-सांसदों की हो रही खरीद-फरोख्त: गोविंद सिंह डोटासरा

Govind Singh Dotasara I Modi Sarkar I Modi Government I Bjp Government I Bhajan Lal Sharma I Rajasthan Government I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Politalks News I Breaking News I










