जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़: बेनीवाल भड़के सरकार पर, कहा- क्या यही है सुरक्षित राजस्थान?

प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र में गर्भवती महिला के साथ सड़क पर छेड़छाड़ का वीडियो आया सामने, अभी तक छेड़छाड़ करने वाला युवक पुलिस को पकड़ से बाहर, वही इस मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भड़के भजनलाल सरकार से, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- राजधानी जयपुर की सड़कों पर महिलाओं, युवतियों से छेड़छाड़ के जो मामले जो हर रोज सामने आ रहे, वो सिर्फ शर्मनाक नहीं बल्कि भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था की नाकामी का जीता-जागता सबूत है, महिलाओं के साथ खुलेआम छेड़छाड़ हो रही है, अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और भजनलाल सरकार का तंत्र गहरी नींद में सोया हुआ है, मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछना चाहता हूं कि क्या यही “सुरक्षित राजस्थान” का दावा था ? जो चुनाव से पहले आपकी पार्टी ने जनता के समक्ष किया, सांसद बेनीवाल ने कहा- कब तक हमारी बेटियां डर के साए में जीती रहेंगी ? सरकार को गंभीरता से ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश देने चाहिए ,इस तरह के मामले सामने आने के बाद पुलिस को भी किसी शिकायत या मुकदमे का इंतजार किए बिना आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो