Pramod Sawant Latest News – गोवा में इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और राज्य में डॉ. प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री है. आयुर्वेदिक डॉक्टर से राजनीति में आने वाले प्रमोद सावंत तीन बार के विधायक है. इस लेख में हम आपको गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत राय की जीवनी (Pramod Sawant Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
प्रमोद सावंत की जीवनी (Pramod Sawant Biography in Hindi)
| पूरा नाम | प्रमोद सावंत |
| उम्र | 52 साल |
| जन्म तारीख | 24 अप्रैल 1973 |
| जन्म स्थान | गोवा के मापुसा |
| शिक्षा | एम.ए. |
| कॉलेज | महाराष्ट्र विश्वविद्यालय |
| वर्तमान पद | गोवा के मुख्यमंत्री |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | पांडुरंग सावंत |
| माता का नाम | – |
| पत्नी का नाम | सुलक्षणा सावंत |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | एक बेटी |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | – |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
प्रमोद सावंत का जन्म और परिवार (Pramod Sawant Birth & Family)
प्रमोद सावंत का जन्म 24 अप्रैल 1973 को गोवा के मापुसा में हुआ था. उनके पिता का नाम पांडुरंग सावंत था. उनकी शादी 28 मई 2005 को सुलक्षणा से हुआ. उनकी पत्नी बिचोलिम के श्री शांतादुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रसायन विज्ञान की शिक्षिका हैं. एक शिक्षिका होने के साथ ही वह वह भारतीय जनता पार्टी की नेत्री भी हैं. वर्तमान में सुलक्षणा भाजपा महिला मोर्चा की गोवा इकाई की अध्यक्ष हैं. प्रमोद सावंत की एक बेटी है, जिनका नाम पार्थिवी है. प्रमोद सावंत पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हैं. प्रमोद सावंत हिन्दू है. वह जाति से मराठा हैं.
प्रमोद सावंत की शिक्षा (Pramod Sawant Education)
प्रमोद सावंत ने कोल्हापुर में गंगा एजुकेशन सोसाइटी के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से आयुर्वेद, चिकित्सा और शल्य चिकित्सा में स्नातक की डिग्री और पुणे में तिलक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ सोशल वर्क में स्नातकोत्तर (एम.ए.) किया.
प्रमोद सावंत का राजनीतिक करियर (Pramod Sawant Political Career)
पेशे से एक आयुर्वेदिक डॉक्टर प्रमोद सावंत की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत दो दशक पहले आरम्भ हुई. भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी ने डॉ. प्रमोद सावंत को पहली बार वर्ष 2008 में गोवा के ‘सैंक्वेलिम विधानसभा क्षेत्र’ में हुए उपचुनाव में टिकट दिया. हालांकि अपने पहले चुनाव में उन्हें नाकामी हाथ लगी. प्रमोद कांग्रेस के प्रताप प्रभाकर गौंस से मामूली अंतर से पराजित हो गए. गोवा के ‘संकेलिम विधानसभा क्षेत्र’ 2008 के परिसीमन के पहले अस्तित्व में नहीं था. यह गोवा के ‘पाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र’ का हिस्सा हुआ करता था, पर परिसीमन के बाद ‘पाले निर्वाचन क्षेत्र’ को समाप्त कर दिया गया.
डॉ प्रमोद सावंत ने राज्य में हुए 2012 के विधानसभा में एक बार फिर से भाजपा के टिकट पर ‘सैंक्वेलिम निर्वाचन क्षेत्र’ से चुनाव लड़ा और इस बार वे जीत गए. इस चुनाव में उन्हें 14,255 पड़े जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रताप गौंस को मात्र 7,337 मत पड़े. इस तरह उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार व वर्तमान विधायक को लगभग दोगुने मत से पराजित करके राज्य में विधानसभा में शानदार इंट्री ली.
उन्ही दिनों वे कुछ समय के लिए भारतीय जनता पार्टी की गोवा इकाई के प्रवक्ता भी रहे. राज्य में जब 2017 के विधानसभा चुनाव हुए तब प्रमोद को भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार सैंक्वेलिम निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. इस बार वे फिर से जीतने में सफल रहे. इस जीत के साथ ही वे गोवा विधानसभा चुनाव में दूसरी बार जीतकर विधायक बने. सावंत ने कांग्रेस के धर्मेश सगलानी को लगभग 2,500 मतों के अंतर से पराजित किया. इस चुनाव में सावंत को 10,058 मत हासिल हुए. डॉ प्रमोद सावंत को 22 मार्च 2017 को गोवा विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया.
इसके बाद सावंत ने भाजपा के टिकट पर 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में सैंक्वेलिम विधानसभा सीट से लगातार तीसरी जीत हासिल की. इस बार उन्होंने दोबारा कांग्रेस उम्मीदवार सगलानी को पराजित किया. हालाँकि, इस बार सावंत की जीत का अंतर ज्यादा नहीं था. उन्होंने केवल 666 वोटों के मामूली अंतर से जीत हासिल की. सावंत को इस चुनाव में 12,250 मत पड़े जबकि सगलानी को 11,584 मत.
मनोहर पर्रिकर की मृत्यु के बाद प्रमोद सावंत को गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया. क्योकि राज्य में वे दमदार नेता माने जाते है और विधानसभा चुनाव में वे लगातार जीतते आ रहे है. इसी कारण उन्हें यह जिम्मेदारी भरा पद दिया गया. उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री भी बनाये गए. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सुदीन धावलीकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई राज्य के उपमुख्यमंत्री बनाये गए. डॉ प्रमोद सावंत ने 19 मार्च 2019 को गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
इसके बाद राज्य में हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत के बाद डॉ सावंत को 28 मार्च, 2022 को गोवा का एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाया गया. इस तरह डॉ प्रमोद सावंत राज्य में 19 मार्च 2019 से लेकर अब तक दो लगातार कार्यकालों के लिए मुख्यमंत्री बनाये गए है. वर्तमान में, प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री है.
प्रमोद सावंत की संपत्ति (Pramod Sawant Property)
2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए स्व-घोषित हलफनामे के अनुसार प्रमोद सावंत की संपत्ति 9.37 करोड़ रुपये है जबकि उनपर 1.5 करोड़ रुपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की जीवनी (Pramod Sawant Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























