पहलगाम पर बीजेपी Vs कांग्रेस: मंच पर बयानबाजी तो सोशल मीडिया पर चल रहा पोस्टर वॉर

poster war between congress and bjp
29 Apr 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच घमासान चल रहा है. सार्वजनिक मंच और मीडिया में कांग्रेस के बढ़ बोले नेता अनगलत बयान देकर मामले को तूल दे रहे हैं और बाद में बयानों पर सफाई देते फिर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर कांग्रेस सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न होने पर बीजेपी की घेराबंदी कर रही है. ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर चल रहा है. एक तरफ कांग्रेस ने पीएम मोदी की बिना सिर-पैर की एक फोटो के साथ गायब लिखकर पोस्ट की है. वहीं जवाब में बीजेपी ने कांग्रेस के कुछ नेताओं को पाकिस्तान का एजेंट दिखाया है. https://www.youtube.com/watch?v=QXewWh9p2IU बात करें कांग्रेस की तो इन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक बिना सिर और बिना पैर की एक तस्वीर पोस्ट की है. कैप्शन में लिखा है 'जिम्मेदारी के समय गायब'. ऐसा सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी के उपस्थित न रहने को लेकर तंस कसा गया है. [caption id="attachment_204208" align="alignnone" width="275"]congress congress[/caption] वहीं अन्य पोस्टर में पीएम मोदी की तस्वीर के साथ जम्मू कश्मीर की फेक्ट फाइल दिखाई गयी है जिसमें बताया है कि 2018 से 2021 में मोदी सरकार की मौजूदगी में 1145 आतंकी घटनाएं हुई हैं. [caption id="attachment_204209" align="alignnone" width="276"]fact file fact file[/caption] इधर कांग्रेस ने दो वीडियो स्टोरी भी पोस्ट की है जिसमें बीजेपी और पीएम मोदी पर सवाल उठाया गया है. एक वीडियो कैप्शन में लिखा है 'जब जब देश में संकट आता है, नरेंद्र मोदी गायब हो जाते हैं'. वहीं दूसरे वीडियो में केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी से पहलगाम में सुरक्षा में हुई चूक का जवाब मांगा गया है. [caption id="attachment_204210" align="alignnone" width="251"]pr agent pr agent[/caption] इस पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा 'कांग्रेस सिर तन से जुदा जैसी भाषा के इस्तेमाल से एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह मुस्लिम वोट बैंक को ध्यान में रखकर दी गई टिप्पणी है.' मालवीय ने कहा कि अगर कहावत के तौर पर देखें, तो असल में गर्दन तो कांग्रेस की कटी है. जो अब बिना दिशा वाला एक बेकाबू संगठन बन गई है. बीजेपी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ'. साथ ही इसमें भाजपा ने कांग्रेस को पाकिस्तान का PR एजेंट बताया, इसमें सिद्धारमैया सहित कई नेताओं की तस्वीरे लगी हैं. कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी जंग कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने पार्टी की तरफ से विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि विशेष सत्र की हमारी मांग पूरी होगी. पीएम मोदी सर्वदलीय बैठक में मौजूद नहीं थे. हमने 22 अप्रैल को मांग की थी कि इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए. पीएम मोदी को संसद में चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए और हमें बताना चाहिए कि क्या हुआ और यह आतंकवादी हमला कैसे हुआ.' यह भी पढ़ें: पहलगाम हमला: सीएम ​ने यूटर्न पर बीजेपी बोली- पाकिस्तान रत्न हैं ये इधर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस और उनके नेताओं की क्या मजबूरी है, कि पाकिस्तान के बोल बोलने जरूरी है? वे पाकिस्तान का समर्थन क्यों कर रहे हैं? जब भारतीयों का खून बहता है तो क्या उन्हें ये देखकर गुस्सा नहीं आता? कांग्रेस किसके साथ खड़ी है, भारत के या पाकिस्तान के. फिलहाल बयानों और सवालों का दौर बदस्तूर जारी है.