PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

NCRB रिपोर्ट पर गरमाई सियासत: महिला अपराध में राजस्थान नंबर-1, डोटासरा ने मांगा CM का इस्तीफा

07 मई 2026
साझा करें:
NCRB रिपोर्ट पर गरमाई सियासत: महिला अपराध में राजस्थान नंबर-1, डोटासरा ने मांगा CM का इस्तीफा

Govind singh dotasara I Rajasthan I Bhajanlal sharma I Congress I Crime I 

Rajasthan Politics: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, एनसीआरबी (NCRB) की ताजा रिपोर्ट का हवाला देकर डोटासरा ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ लेते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, डोटासरा ने कहा- ढाई साल लगे, लेकिन आखिर भाजपा ने राजस्थान को "अपराधिस्थान" बनाकर देश में नंबर-1 करवाकर ही दम लिया, राजस्थान की शर्मनाक पहचान बनाने वालों को शर्म से डूबकर मर जाना चाहिए, NCRB की रिपोर्ट चीख-चीखकर कह रही है कि महिला अपराधों में राजस्थान देश में नंबर वन और 19 महानगरों में जयपुर सबसे आगे है, भाजपा के कुशासन में राजस्थान की पहचान अब पर्यटन, संस्कृति और अपणायत से नहीं, देश में अपराधों से होने लगी है, राजस्थान में 12.2% महिला अपराध दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना ज्यादा होना बताता है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, लेकिन सबसे बड़ी विडंबना है कि मुख्यमंत्री जी को बेटियों की चीख, महिलाओं का दर्द और किसी परिवार की पीड़ा दिखाई नहीं देती,  जिस राज्य में माताओं और बहनों को सुरक्षा का भरोसा न मिले, वहां मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को कुर्सी पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है

PoliTalks News - Authoritative News Portal