पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक दहला देने वाली वारदात आई सामने, बुधवार देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर कर दी गई हत्या, घटना है मध्यमग्राम के डोहरिया मोड़ की, जहाँ बाइक सवार हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को रुकवाकर उन पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की, सीने में गोली लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई, हमले में उनके सुरक्षा गार्ड और साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल, घर के बेहद करीब हुई इस सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में है भारी तनाव, हत्याकांड को लेकर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी, चंद्रनाथ रथ की हत्या को राजनीतिक एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है, मृतक चंद्रनाथ रथ पिछले 5 वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े थे और उनके बेहद करीबी माने जाते थे, हाल ही में हुए चुनावों में भी वह प्रचार अभियान से जुड़े अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे, वही इस मामले को लेकर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा-यह एक सुनियोजित हत्या है, और डीजीपी ने भी यही कहा है, दो-तीन दिन तक रेकी की गई और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हम गहरे शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं, दिल्ली से हमारे पूरे नेतृत्व को इसकी जानकारी मिल गई है, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है, विभिन्न नेता और चुने हुए विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से यहां आए हैं, पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे, यह 15 वर्षों के महा-जंगल राज का नतीजा है, भाजपा यहां के गुंडों का सफाया करने का अभियान शुरू करेगी, वही शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर TMC ने जताया खेद, कहा- हम मध्यग्राम में आज रात चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हैं, साथ ही, पिछले तीन दिनों में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद कथित रूप से भाजपा समर्थित बदमाशों द्वारा चुनाव बाद हिंसा में तीन अन्य टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या भी बेहद निंदनीय है, हम इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच भी शामिल हो, ताकि दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जा सके
Sensational Murder of Suvendu Adhikari's PA in West Bengal
शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA की सरेआम गोली मारकर हत्या, TMC ने कही ये बड़ी बात

Suvendu Adhikari I West Bengal I Bengal I Suvendu Adhikari PA Shot Dead I










