PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'मुझे दो बार...'- गिरफ्तार होने के बाद महेश जोशी का बड़ा बयान, देखें क्या कहा?

07 मई 2026
साझा करें:
'मुझे दो बार...'- गिरफ्तार होने के बाद महेश जोशी का बड़ा बयान, देखें क्या कहा?

Mahesh Joshi I Mahesh Joshi news I Rajasthan I JJM 

प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, जेजेएम घोटाले से जुड़े मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई,  पूर्व मंत्री महेश जोशी को ACB ने किया गिरफ्तार,  960 करोड़ रुपए से जुड़े मामले में एसीबी ने की है कार्रवाई,  गिरफ़्तारी के बाद सुबह करीब 10 बजे जयपुरिया हॉस्पिटल में महेश जोशी का कराया मेडिकल, मेडिकल टेस्ट के बाद महेश जोशी को एक बार फिर ACB मुख्यालय लाया गया, यहां से दोपहर करीब 12:30 बजे उन्हें एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा, वही ACB इस पुरे मामले को लेकर आज करेगी प्रेस वार्ता, मेडिकल टेस्ट करवाने के दौरान महेश जोशी ने मीडिया में दिया बड़ा बयान, कहा- मैं निर्दोष हूं मेरी कोई गलती नहीं, एसीबी सुबह 4:30 बजे मेरे घर पहुंची थी, एसीपी ने मुझसे किसी भी तरह की पूछताछ नहीं की और न ही कोई नोटिस दिया, मुझे गिरफ्तार कर लेकर आ गए, मैं राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैंने कोई गलती नहीं की, मुझे दो बार जनता ने विधायक बनाया है, एक बार एमपी बनाया,उनके विश्वास पर खड़ा उतारूंगा,राजनीतिक षड्यंत्र के चलते मुझे फंसाया जा रहा है, महेश जोशी ने आगे कहा-  इस केस के मामले में अभी मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, मैंने जिनके खिलाफ कार्रवाई की, उनसे ही बयान लेकर मेरे पर झूठी कार्रवाई की जा रही है,  बता दें 24 अप्रैल 2025 को इसी मामले में ईडी ने पूर्व मंत्री महेश जोशी को करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद किया था गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट से 3 दिसम्बर 2025 को जमानत म‍िल गई थी, इस मामले में अब तक हो चुकी है 17 लोगों की गिरफ़्तारी   




संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal