PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

मूक-बधिर छात्रों के धरने पर गरमाई सियासत, सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार से की ये बड़ी मांग

05 अगस्त 2026
साझा करें:
मूक-बधिर छात्रों के धरने पर गरमाई सियासत, सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार से की ये बड़ी मांग

मूक-बधिर विद्यालय के हालात पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग

Sachin Pilot Big Statement: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर स्थित राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर विद्यालय की बदहाल स्थिति को लेकर राज्य सरकार परसाधा  निशाना, सचिन पायलट ने कहा- जयपुर में संचालित राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर विद्यालय द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक माहौल प्रदान करने के लिए अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है, लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण यदि इन विद्यार्थियों को अपनी मांगों के संदर्भ में मजबूरन सड़क पर उतरना पड़े, तो यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, विद्यालय के जर्जर भवन, प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्र धरने पर बैठने के लिए मजबूर हैं, आज़ादी से पहले स्थापित इस विद्यालय का गौरवशाली इतिहास और विशेष महत्व रहा है, लेकिन इसकी बदहाल स्थिति गंभीर चिंता का विषय है, सरकार द्वारा संज्ञान लेकर उचित समाधान निकाला जाए  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal