PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

GDP की 7.8% ग्रोथ पर पवन खेड़ा का बड़ा सवाल, बोले- आंकड़ों से जनता को क्या फायदा?

01 सितंबर 2026
साझा करें:
GDP की 7.8% ग्रोथ पर पवन खेड़ा का बड़ा सवाल, बोले- आंकड़ों से जनता को क्या फायदा?

7.8% GDP ग्रोथ पर पवन खेड़ा का बड़ा सवाल, मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान, पहली तिमाही में भारत की GDP में 7.8% की बढ़ोतरी पर और पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिया बड़ा बयान, कहा- एक तरफ तो वे कहते हैं, एक तिमाही की GDP देखो और तारीफ़ करो, दूसरी तरफ, वे कहते हैं, सोना मत खरीदो, शानदार शादियां मत करो, वे खुद विदेश में रहते हैं, जबकि देश के नागरिकों से कहते हैं कि विदेश यात्रा न करें और पैसे बचाएं, 80% आबादी मुफ़्त राशन पर निर्भर है, फिर भी तारीफ़ करते रहो, इस 7.8% के आंकड़े से देश के सबसे बड़े सेक्टर, यानी खेती-बाड़ी को क्या फ़ायदा हो रहा है? युवा देश की सबसे बड़ी आबादी हैं, उन्हें क्या फ़ायदा मिल रहा है? क्या उनकी समस्याएं हल हो गई हैं? क्या दूध की कीमतें कम हुई हैं? क्या अब मुफ़्त राशन की ज़रूरत नहीं है? क्या आपने रोज़गार की स्थिति को ठीक किया है ताकि 45 साल के सबसे निचले स्तर से उसे ऊपर लाया जा सके? क्या मैन्युफैक्चरिंग पटरी पर लौट आई है? MSME सेक्टर का क्या हुआ? असंगठित सेक्टर का क्या हुआ? अगर आपके पास सकारात्मक नतीजों वाले जवाब हैं, तो हम भी तारीफ़ करेंगे 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal