SC का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा की जमानत पर लगी रोक, गिरफ्तारी की लटकी तलवार!

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत पर लगाई रोक, पवन खेड़ा ने रिंकी भुइयां सरमा पर तीन आलग-अलग देशों का पासपोर्ट रखने का लगाया था आरोप, इसके बाद उन्होंने गुवाहाटी क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी एक एफआईआर, जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस ए.एस. चांदुरकर की बेंच ने पवन खेड़ा और अन्य लोगों को नोटिस जारी कर मांगा है जवाब, मामले की अगली सुनवाई होगी तीन हफ्ते बाद, वही सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस अतुल एस. चंदूरकर की बेंच के सामने असम सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उठाए तीखे सवाल,उन्होंने कहा- अपराध असम में हुआ, मामला भी वहीं दर्ज है, तो तेलंगाना हाईकोर्ट ने जमानत क्यों दी? उन्होंने यह भी पूछा कि पवन खेड़ा ने असम हाईकोर्ट का दरवाजा क्यों नहीं खटखटाया, तुषार मेहता ने कोर्ट से तेलंगाना हाईकोर्ट के 10 अप्रैल के आदेश पर रोक लगाने की मांग की, जिसमें खेड़ा को एक सप्ताह के लिए दी गई थी ट्रांजिट अग्रिम जमानत, अब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दलीलें सुनने के बाद फिलहाल उस आदेश पर लगाई रोक

Pawan Khera I Congress I Supreme court I assam I Himanta biswa sarma I Pawan khera news I