दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक हुई खत्म, इस बैठक में 19 दल हुए शामिल, इंडिया गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- हमें EVM की जगह बैलेट से वोटिंग की मांग करनी चाहिए, हमें भविष्य के चुनावों में प्री-SIR वोटर लिस्ट के इस्तेमाल की मांग करनी चाहिए, मुख्य चुनाव आयुक्त की पोल पूरी तरह खुल गई है, उन्हें उनके पद से हटाया जाना चाहिए, वही बड़ी बैठक के बाद इंडिया गठबंधन ने की प्रेस वार्ता, लोसकभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, राहुल गांधी ने कहा- काफी अच्छी चर्चा हुई, वोट चोरी हुई है, सभी नेता यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन लोगों ने भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद किया है, उन्हें सज़ा मिले, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि वे कितने सीनियर हैं या कौन हैं; भारतीय लोकतंत्र इस देश के हर व्यक्ति से बड़ा है, बैठक में यह भावना भी थी कि विपक्ष भारत के लोगों तक यह बात पहुँचाने में काफ़ी सफल रहा है कि चुनाव में धांधली हुई है, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है, और लोगों में, ख़ासकर युवाओं में, विरोध की एक नई भावना पैदा हुई है कि भारत में जो हो रहा है वह ग़लत है और उसे रोका जाना चाहिए
‘EVM की जगह बैलेट से वोटिंग’- INDIA गठबंधन की बैठक के बाद खरगे का बहुत बड़ा ऐलान, पढ़े पूरी खबर










