India Alliance Meeting: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक हुई खत्म, इस बैठक में 19 दल हुए शामिल, इंडिया गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- हमें EVM की जगह बैलेट से वोटिंग की मांग करनी चाहिए, हमें भविष्य के चुनावों में प्री-SIR वोटर लिस्ट के इस्तेमाल की मांग करनी चाहिए, मुख्य चुनाव आयुक्त की पोल पूरी तरह खुल गई है, उन्हें उनके पद से हटाया जाना चाहिए, वही बड़ी बैठक के बाद इंडिया गठबंधन ने की प्रेस वार्ता, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- चर्चा कम से कम 3-3.5 घंटे तक चली और सभी ने इसमें हिस्सा लिया, बहुत से नेताओं ने अपने विचार रखे, उसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने अपनी बात रखी, मुझे खुशी है कि सभी ने मिलकर, एकमत से, एकजुट होकर, मजबूती के साथ लड़ाई लड़ने की बात की है, बहुत से सुझाव भी राहुल गांधी ने और ममता बनर्जी ने भी दिए हैं, सभी पार्टी के लोग जो यहां पर बैठे हैं, उन्होंने भी सुझाव दिए, आज चुनाव आयोग के साथ कठपुतली की तरह खेला जा रहा है, असल में पीएम मोदी और अमित शाह ऐसा कर रहे हैं, दो-तीन लोगों को मोहरा बनाकर, वे लोग वोटों की चोरी करवा रहे हैं और चुनाव जीत रहे हैं, जहां भी हमारे नेता न्यायपूर्ण लड़ाई लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं, युवाओं के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें भी तंग करने का प्रयास किया जा रहा है, खरगे ने कहा- देश के लोगों, युवाओं और INDIA गठबंधन के लोगों के अलावा, जो NGO और संविधान व लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों को भी इसमें शामिल करके 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक, जिला स्तर पर 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' करेंगे, जिला मजिस्ट्रेट के सामने जाकर प्रदर्शन किया जाएगा और जनता को अवगत करवाया जाएगा कि हम ऐसा क्यों कर रहे हैं, 6 अक्टूबर के दिन सभी विपक्षी सांसद 'मार्च टू इलेक्शन कमीशन' करेंगे, हम आज ही ये मार्च करने वाले थे लेकिन हमने सभी सांसदों को आमंत्रित करके मार्च निकालने के लिए 6 तारीख रखी है, तीसरा कार्यक्रम हमारा होगा, जिसमें विपक्ष के नेता राष्ट्रपति से अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मिलने का समय मांगेंगे, हमारी जो समस्याएं हैं और संवैधानिक अड़चनें जो सरकार पैदा कर रही है, जिसके तहत लोगों को तंग और तबाह करके अपनी राय बनाकर झूठी सरकार चलाने का प्रयास किया जा रहा है, उसे लेकर हम राष्ट्रपति को स्थिति समझाना चाहते हैं, चौथा कार्यक्रम हमारी बड़ी रैली होगी, उसकी तारीख और स्थान तय करके बताए जाएंगे, ये रैली अक्टूबर-नवंबर में होगी। पांचवा, नवंबर 1 से दिल्ली में एक बड़ी रैली होगी, अब सभी का ध्यान हमारी ओर आकर्षित है
INDIA Alliance Meeting, INDIA गठबंधन बैठक, Mallikarjun Kharge, मल्लिकार्जुन खरगे, EVM vs Ballot, EVM की जगह बैलेट, Ballot Paper Voting, Election Commission, चुनाव आयोग, Gyanesh Kumar, ज्ञानेश कुमार, SIR, SIR Voter List, INDIA Bloc, Opposition Meeting, Indian Politics, Political News, Latest Political News










