मोदी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए 3 महत्वपूर्ण फैसले, रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए मूल्य नीति को मंजूरी, रबी फसलों की मूल्य नीति के लिए 90,962 करोड़ रुपये का प्रावधान, वही PM DHARA योजना को कैबिनेट की मिली मंजूरी, PM DHARA के लिए 1,86,405 करोड़ रुपये की राशि मंजूर, इसके साथ ही दिल्ली में Intelligent Traffic Management System को मिली मंजूरी, NCT दिल्ली में ITMS पर 1,790 करोड़ रुपये खर्च होंगे, तीनों फैसलों के लिए कुल 2,79,157 करोड़ रुपये मंजूर, रबी फसलों, रिन्यूएबल एनर्जी और दिल्ली ट्रैफिक से जुड़े फैसले, वही कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा- आज तीन बड़े फ़ैसले लिए गए हैं, जिनका पूरे देश पर दूरगामी असर पड़ेगा, सबसे पहला फ़ैसला लिया गया रबी फ़सलों के लिए MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) तय करना, जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के आरंभ से ही MSP में उत्पादन लागत पर 50% अतिरिक्त मार्जिन जोड़ने का फ़ैसला किया था, उस फ़ैसले को इसमें लागू किया गया है, देश के लिए दूसरा बहुत महत्वपूर्ण, दीर्घकालिक और उपयोगी कार्यक्रम जो शुरू किया गया है, वह है PM-DHARA। यह कार्यक्रम रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) को आगे भेजने के लिए ज़रूरी स्मार्ट ग्रिड के लिए है
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच मोदी कैबिनेट ने लिए ये 3 बड़े फैसले, पढ़े पूरी खबर

Modi Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले, रबी MSP से PM DHARA और दिल्ली ITMS तक









