पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुडी इस वक्त की सबसे बडी खबर, विधानसभा चुनाव में मिली हार के तृणमूल कांग्रेस में नहीं चल रहा सब कुछ ठीक ठाक, विधायकों के बगावत की आ रही खबरों के बीच पार्टी मुखिया ममता बनर्जी ने लिया बडा फैसला, ममता बनर्जी ने टीएमसी की सभी समितियों और सहयोगी संगठनों को किया तत्काल प्रभाव से भंग, पार्टी ने अपने आॅफिशियल एक्स हैण्डल पर पोस्ट कर कहा- गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की सभी समितियाँ और इसके सभी सहयोगी संगठन तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है भंग, पार्टी हर स्तर पर व्यापक आत्मनिरीक्षण, प्रदर्शन समीक्षा और संगठनात्मक मूल्यांकन करेगी, इस मूल्यांकन के निष्कर्षों के आधार पर, मूल संगठन और सभी सहयोगी संगठनों की संगठनात्मक संरचना का किया जाएगा पुनर्गठन और उचित समय पर की जाएगी इसकी घोषणा, पार्टी अपने संगठन को सुदृढ़ करने और भविष्य की चुनौतियों का नए जोश और दृढ़ संकल्प के साथ सामना करने के लिए है प्रतिबद्ध
TMC में विधायकों की बगावत के बीच ममता का बडा फैसला, सभी समितियाँ और सहयोगी संगठन भंग

Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Tranmul Congress I Tmc I Bengal Politics I









