पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद लगातार टूट रही पार्टी, आज पार्टी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, इसके बाद आज फिर पार्टी सुप्रीमों व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फेसबुक पेज पर लाइव आकर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा- मैंने एक सांसद को देखा, मैं उनका करती हूं सम्मान, उन्होंने पहले ईमेल के माध्यम से किया था सूचित, आज वह मिलीं एक बीजेपी नेता से, जो लोग दबाव में हैं वो कृपया जो भी निर्णय लेना चाहते हैं लें और 21 जुलाई शहीद दिवस से पहले जहां जाना चाहते हैं वहां जाएं, ममता बनर्जी संबोधन को लेकर टीएमसी विधायक व ममता के करीबी कुणाल घोष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- हमारी नेता ममता बनर्जी ने आज अपने फेसबुक पर लाइव बात की, जहां तक कोयल मल्लिक के इस्तीफे की है बात, शायद वो थी दबाव में, वे राज्यसभा सदस्य इसलिए बनी थीं ताकि उस भूमिका में कर सकें सेवा, लेकिन इस्तीफा देना है उनका अपना फैसला, हमारी नेता का संदेश है स्पष्ट जो भी चाहता है जाना, उसे बिना कोई बहाना बनाए ऐसा करना चाहिए, अगर कोई जाना चाहता है तो उसे 21 जुलाई से पहले ऐसा करना चाहिए, बंगाल की जनता व हमारे कार्यकर्ता और समर्थक ममता बनर्जी के नेतृत्व में हैं एकजुट, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस बंगाल के हित में करती रहेगी काम, बता दें बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी के 4 राज्यसभा सांसद, करीब 20 लोकसभा सांसद और करीब 60 विधायक ममता बनर्जी को छोड चुके हैं साथ
ममता बनर्जी का बागी नेताओं को अल्टीमेटम: दबाव में हैं तो बहाने न बनाएं, 21 जुलाई से पहले छोड़ दें पार्टी!

Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Ritabrata Banerjee I Tmc I Bengal Politics I Bengal News I Political News I Kunal Ghosh I Politalks News I Breaking News I








