महाराष्ट्र की सियासत से जुडी बड़ी खबर, महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने दिया बड़ा बयान, BMC चुनाव में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को करना पड़ा है करारी हार का सामना, जिसके बाद पार्टी के नेता संजय राउत ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा और उनकी तुलना की जयचंद से, राउत ने कहा-अगर वो पार्टी को धोखा नहीं देते तो मुंबई का मेयर बीजेपी का नहीं बनता, सोशल मीडिया पर संजय राउत ने पोस्ट करते हुए कहा- अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना का जयचंद नही बनते तो मुंबई में बीजेपी का मेयर कभी नही बनता! मराठी जनता शिंदे को जयचंद के तौर पर याद रखेगी, बता दें BMC चुनाव में भाजपा को मिली हैं 89 सीटों पर जीत, जबकि बीजेपी के सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 29 सीटों पर जीत मिली, गठबंधन ने बीएमसी की 227 सीटों में से 118 सीटों पर जीत हासिल कर मेयर पद पर किया है कब्जा, वहीं ठाकरे ब्रदर्स को मिली हैं 72 सीटें










