राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेकर बड़ी खबर, विश्व आदिवासी दिवस को भेड़चाल बताने वाले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर गरमाया सियासी विवाद, मदन राठौड़ ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने के ट्रेंड को भेड़चाल करार दिया था, मदन राठौड़ ने कहा था कि आदिवासी दिवस का हमारे देश से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन दुनिया में चल पड़ा, जैसे वो आजकल नहीं मनाते हैं वो फ्रेंडशिप डे, वेलेंटाइन डे, यह पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव है, राठौड़ के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जनता कर रही है उनको ट्रोल, मदन राठौड़ के इस बयान पर भारतीय आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत और कांग्रेस पार्टी ने जताया था कड़ा एतराज, वही विवाद बढ़ता देख मदन राठौड़ ने लिया अब यूटर्न, मदन राठौड़ ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा- आदिवासियों का पूरा सम्मान करते हैं और उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर किया गया पेश, भगवान बिरसा मुंड्डा का जन्म दिन 15 नवंबर को है् और मैं आदिवासी गौरव दिवस मनाता हूं, सांसद राजकुमार रोत ने आदिवासी समुदाय से आने वाली राष्ट्रपति के लिए जो शब्द कहे उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए, वही मदन राठौड़ के बयान पर सांसद पप्पू यादव ने कहा- देखो बीजेपी को देश के आदिवासियों से कितनी नफ़रत है? यह देश के दस करोड़ आदिवासियों का अपमान है, राजस्थान BJP का अध्यक्ष और सांसद मदन राठौड़ कहता है आदिवासी दिवस का हमारे देश से कोई लेना-देना ही नहीं है! बेशर्म BJP वालों माफ़ी मांगों!
आदिवासी दिवस पर बयान देकर बुरे फंसे मदन राठौड़, पप्पू यादव बोले-बेशर्म BJP वालों माफ़ी मांगों!

आदिवासी दिवस पर बयान देकर घिरे मदन राठौड़, बोले- आदिवासियों का पूरा सम्मान करते हैं









