PoliTalks News
न्यूज़ टॉक्स लाइव

5 महीने से लापता लड्डू गोपाल! महिला बोली- सपने में आकर बताते हैं अपना दर्द, पुलिस ने बनाई SIT

02 जुलाई 2026
साझा करें:
5 महीने से लापता लड्डू गोपाल! महिला बोली- सपने में आकर बताते हैं अपना दर्द, पुलिस ने बनाई SIT

ग्वालियर में लापता लड्डू गोपाल! अब तीन थानों की पुलिस करेगी तलाश

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आस्था से जुड़ा एक बेहद अनोखा मामला आया सामने, ग्वालियर में पांच महीने से लापता भगवान लड्डू गोपाल की प्रतिमा की तलाश के लिए पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का कर दिया गठन, इसमें तीन थानों की पुलिस को किया गया है शामिल, ग्वालियर के आईजी के निर्देश पर सीएसपी के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस अब नए सिरे से करेगी जांच, मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को अलकापुरी निवासी विजया शर्मा खरीदारी के दौरान अपने साथ लड्डू गोपाल की प्रतिमा लेकर गई थीं, जो गलती से एक ठेले पर छूट गई, महिला ने काफी तलाश की और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन पांच महीने बाद भी प्रतिमा का नहीं मिला पाया कोई सुराग, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लोगों से पूछताछ की और अपने स्तर पर तलाश भी की, लेकिन पांच महीने बाद भी प्रतिमा का नहीं मिला कोई सुराग, इसके बाद विजया शर्मा ग्वालियर के आईजी अरविंद सक्सेना के पास पहुंचीं और उनसे मदद की गुहार लगाई, इस मामले को लेकर महिला ने कहा- लड्डू गोपाल उनके लिए सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य हैं और उनके गुम होने के बाद से पूरा परिवार है बेहद परेशान, इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि लड्डू गोपाल उन्हें सपने में आकर कहते हैं कि उन्हें चोट लगी है, वही अब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की है और प्रतिमा को खोजने वाले के लिए महिला ने ₹5,000 के इनाम की भी घोषणा की 


Laddu Gopal, Laddu Gopal Missing, Gwalior News, Gwalior Police, Madhya Pradesh News, MP News, SIT Investigation, Police Investigation, Missing Idol, Laddu Gopal Idol, Faith News, Religious News, Viral News, India News, Breaking News, Latest Hindi News, Hindi News, Gwalior Latest News, Madhya Pradesh Breaking News, Police SIT, Laddu Gopal Search, Vijaya Sharma, Gwalior Viral News, Idol Missing Case, Spiritual News, Trending News, Today News, Hindi Breaking News, News Update, Latest News Hindi

PoliTalks News - Authoritative News Portal