इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता, भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी, नायरा एनर्जी ने बुधवार को अपने पूरे देश के नेटवर्क पर पेट्रोल-डीजल किया सस्ता, नायरा एनर्जी ने देश के आम नागरिकों को राहत देते हुए रिटेल नेटवर्क पर पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की, नई दरें बुधवार, 1 जुलाई 2026 से कर दी गई लागू, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम आए 73 डॉलर प्रति बैरल, अमेरिका-ईरान जंग के चलते ये 100 डॉलर के पार निकल गया था, तनाव कम होने से घटे हैं दाम, देश भर में नयारा के 7,000 से अधिक फ्यूल स्टेशनों पर पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हुई लागू, हालांकि अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) और दूसरे लोकल टैक्स में अंतर के कारण पंप की कीमतों में थोड़ा-बहुत दिख सकता है अंतर









